दुनियादेश

सुरसंड ग्राम पंचायत – जामा मस्जिद में तरावीह समापन

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की सुरसंड ग्राम पंचायत स्थित जामा मस्जिद में पवित्र रमजान माह 2026 की शुरुआत बुधवार, 18 फरवरी 2026 की शाम चाँद दिखाई देने की उम्मीद के साथ हुई। पहली तरावीह की नमाज 18 फरवरी की रात अदा की गई, जबकि भारत में पहला रोज़ा 19 फरवरी 2026 से शुरू हुआ।तरावीह की नमाज में दूर-दराज़ से आए उलेमा एवं हाफिज़ों ने शिरकत की। हाफिज वकार यूनुस (कंधईपुर), कारी हिफजुर रहमान (जिला असम), मौलाना रहबर रसीद (जिला बिहार) तथा सलमान अहमद अंसारी (कंधईपुर) सहित कई गणमान्य हाफिज व कारी उपस्थित रहे।जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज के लिए विशेष प्रबंध किए गए। परंपरा के अनुसार 20 रकअत तरावीह अदा की गई। मस्जिद में प्रतिदिन तीन पारे (कुरान शरीफ का पाठ) के साथ तरावीह की नमाज संपन्न हुई, जिससे पूरे माह में मुकम्मल कुरान शरीफ सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।इस अवसर पर जब्बार अहमद एडवोकेट, नियाज़, अहमद, सिराज अहमद, एतबार अली, अब्दुल हसन कुरैशी, नौशाद कुरेशी, अकरम, इमरान खान, अशफाक, नदीम, मियां अच्छन, सुफियान खान, रजी अहमद, रिजवान, तारीख अंसारी, अब्दुल रहीम, मुस्ताक मोहम्मद, मियां गुफरान, पत्रकार शाहिद हुसैन, पत्रकार रहमान अली खान सहित भारी संख्या में नमाज़ियों ने तरावीह में भाग लेकर इबादत की। रमजान के इस मुबारक महीने में मस्जिद में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!