वन विभाग मेहरबान तो लकड़कट्टे पहलवान

विभागीय अधिकारी चंद्र पैसों के लिए बिना परमिट के करते हैं अवैध कटान और मीडिया की सूचना पर करते हैं लीपा पोती जनपद सीतापुर के थाना मानपुर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है आपको बता दें कि मानपुर थाना अंतर्गत बिसवां वन क्षेत्र में जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण चलाकर और एक पेड़ मां के नाम पर लगवाने का काम करती है वहीं पर विसवां वन क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ काटने में लकड़कट्टो के हौसले बुलंद है स्थानीय थाने के चार किलोमीटर दूरी पर हुआ इतना बड़ा कटान 1 शीतल पुरवा में 9 जामुन के पेड़ 3 गूलर के पेड़ 4 नीम के पेड़ बिना परमिट राजनाथ यादव वन दरोगा के क्षेत्र में कटवाए गए वहीं पर बंनी राय में प्रदमन तिवारी के क्षेत्र में 2 गुलेर 1 आम 1 जामुन के पेड़ काट लिए गए यह सारा खेल वन विभाग के आला अधिकारियों की मिली भगत से खेला जा रहा है बिना परमिट धड़ल्ले से आए दिन आरा चलाया जा रहा है जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है वन विभाग के आला अधिकारी अपनी जेब भरने में लगे है बीट इंचार्ज राजनाथ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल मौके पर जाकर देखता हूं जबकि राजनाथ की बाइक सुबह-सुबह क्षेत्र में निकल लेती है और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती है अब देखना यह है की हरियाली नष्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई या यूं ही सुर्खियों में दबा दिया जाएगा




